फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस ने कराया लिसाड़ी गांव में पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस ने कराया लिसाड़ी गांव में पथराव, पांच घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गांव में मंगलवार रात भैंस को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव निवासी शेरखान रात में अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी डेयरी मालिक भैंस लेकर आ रहा था। एक भैंस की गर्दन में लकड़ी का खूंटा लटका हुआ था। इस दौरान भैंस भाग निकली। यह देखकर शेरखान ने कहा कि भैंस किसी को घायल कर देगी। इस बात को लेकर पड़ोसी और शेरखान में कहासुनी हो गई। पड़ोसी शेरखान से मारपीट कर भाग निकला। बाद में शेरखान का पिता गुल मोहम्मद आरोपी के घर पहुंचा और विरोध किया। आरोप है कि आधा घंटे बाद आरोपी ने एक दर्जन युवकों के साथ मिलकर शेरखान के घर पर तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। मारपीट में शेरखान, उसका पिता, चांद और दो महिलाएं घायल हो गईं। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



खास बातें:
आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर की थी तोड़फोड़
पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें