फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी इनामी दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

छह साल से फरार चल रहे हत्यारोपी इनामी दंपति को सोमवार देर रात ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दंपति ने अवैध संबंध के चलते अशोक कुमार को जहर देकर मारा था। इस हत्याकांड में ब्रह्मपुरी पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी हैं।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान व सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आरोपियों के बारे में बताया। कहा कि हत्यारोपी अर्चना व उसके पति नरेंद्र कुमार निवासी गणेशपुरी ब्रह्मपुरी ने अपने दो साथी सोनू और कुलदीप के साथ मिलकर 28 अगस्त 2011 में अशोक को जहर पिलाकर मार डाला था। नरेंद्र को शक का था उसकी पत्नी के अशोक से अवैध संबंध हैं। इसके चलते नरेंद्र ने पत्नी और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई। पुलिस ने नामजद सोनू और कुलदीप को जेल भेजा था। जबकि दंपति तभी से फरार चल रहे थे। दंपति पर तत्कालीन एसएसपी ने पांच पांच हजार कर इनाम घोषित किया था। दंपति अलग-अलग ठिकाने बदलकर रह रहे थे। अब फिर गणेशपुरी में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ थानेदार तो दंपति को भूले थे
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने बताया है हत्यारोपी दंपति को थाना पुलिस भूली बैठी थी। आठ थानेदार बदले, लेकिन किसी को दंपति की याद नहीं आई। जेल भेजे आरोपी भी चार साल पहले जेल से छूटकर बाहर आ गए। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने पुुरानी विवेचना का निस्तारण करने और थानेदार को सस्पेंड करने की बात मीटिंग में कही थी। जिस पर सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर ने दंपति का रिकॉर्ड खंगाला। तब जाकर उनकी गिरफ्तारी हुई।
खास बात
ब्रह्मपुरी के गणेशपुरी में अवैध संबंध में हुई थी अशोक की हत्या
इस हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों को पुलिस भेज चुकी जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें