फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कागजों के ही आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंच गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मवाना बवाल के मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को सीधे कोर्ट में पेश करने पहुंच गई। बिना कागजों के पेश करने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाकर आरोपी का न्यायिक रिमांड नहीं बनाया। जिस पर पुलिस को दीन मोहम्मद को दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीन मोहम्मद खुद को घायल बताकर हापुड़ रोड स्थित मुस्कान हास्पिटल की आईसीयू में भर्ती हो गया था। सूचना पर मवाना और नौचंदी पुलिस अस्पताल पहुंची और दीन मोहम्मद को जबरन ले जानी लगी। अस्पताल वालों ने इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने अस्पताल प्रबंधन को लिखकर दिया कि यदि आरोपी दीन मोहम्मद को कुछ हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष मवाना की होगी। उसके बाद आरोपी को एंबुलेंस में डालकर न्यायालय स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। पेशी के समय पुलिस वाले आरोपी का कोई भी पर्चा पेश नहीं कर पाए। इस पर न्यायालय स्पेशल सीजेएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और न्यायिक रिमांड बिना दस्तावेजों के बनाने से इंकार कर दिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को फिर से अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

खास बात
- मवाना में बुधवार को हुए बवाल का है मुख्य आरोपी
- मुख्य आरोपी का कोर्ट ने नहीं बनाया न्यायिक रिमांड
- फटकार के बाद पुलिस ने फिर अस्पताल में भर्ती किया आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें