फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहउल्लापुर में गेट लगाने पर सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

- दूसरे समुदाय के पक्ष के एक दर्जन लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुसे
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में सोमवार शाम को गली में गेट लगाने पर सांप्रदायकि तनाव हो गया। आरोप है कि एक समुदाय के एक दर्जन लोगों ने दूसरे समुदाय के परिवार को घर में घुसकर धमकी दे दी। बाद में भाजपा नेता भी पहुंच गये और जमकर नारेबाजी की। लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहल्लापुर निवासी इमरान पुत्र नूर मोहम्मद अपने घर में निर्माण कार्य करा रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम को इमरान ने अपनी गली में गेट लगाना शुरू कर दिया। इस बीच पड़ोसी मनोज पुत्र ओमप्रकाश ने गली में गेट लगाने का विरोध किया। आरोप है कि दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि इमरान ने फोन करके अन्य युवकों को बुला लिया। जिसके बाद आरोपी लाठी डंडे लेकर मनोज के घर पहुंच गये और धमकी देते हुए भुगतने की धमकी दी। इस बीच मनोज पक्ष के लोग भी सामने आ गये। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में भाजपा नेता भी पहुंच गये और पुलिस पर दूसरे समुदाय के लोगों के पक्ष में मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस इमरान पक्ष के चार लोगों को थाने ले गई। भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले जानकारी देते हुए लिसाड़ीगेट पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये हैं। भाजपा नेता का कहना है कि मंगलवार को पूरे मामले में एसपी सिटी और एसएसपी से शिकायत की जाएगी। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें