फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की परिवार की महिलाओं को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के परिवार की दो महिलाओं को बंधक बनाया
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। दलित युवती को फुसला कर ले जाने और एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए दलितों ने आरोपी के परिवार की दो महिलाओं को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस के साथ भी दलितों की नोकझोंक हुई। तीन घंटे बाद किसी तरह से पुलिस ने बंधक बनाई गई महिलाओं को मुक्त कराया। इस मामले को लेकर गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुई। बताया गया है कि चार दिन पहले गैर दलित युवक एक दलित युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर मामले की जानकारी करने की कोशिश की थी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उनके साथ गाली गलौच की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है कि चार दिन बाद भी मामले में कार्रवाई होने पर दलित पक्ष के लोगों ने मंगलवार को आरोपी पक्ष की दो महिलाओं को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में जाकर महिलाओं को बंधन मुक्त कराने का प्रयास किया तो वहां पर बखेड़ा खड़ा हो गया। दलित समाज के लोगों की पुलिस ने काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाई और दोनों महिलाओं को बंधन मुक्त करा उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया। पुलिस मौके से एक दलित महिला को पकड़ कर थाने ले गई, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर गांव में दोनों जातियों के लोगों में असंतोष है। एसएसआई यशपाल सिंह ने बताया कि युवती को ले जाने से दलित समाज के लोगों में गुस्सा है। एसएसआई का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था को गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। जो कोई कानून को हाथ में लेने का प्रयास करेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें