फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में घर में घुसकर महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला पर हमला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट में बृहस्पतिवार को पड़ोस के तीन युवकों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। एक महिला को बुरी तरह से पीटा। घर में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जाकिर कालोनी निवासी इमरान का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को इमरान अपनी बेटी और बेटे के साथ रिश्तेदारी में चला गया। इस बीच रात में पत्नी जाहिदा घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस के युवकों ने उससे मारपीट की। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें