फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सरेराह मीनाक्षी पुल के नीचे एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा से युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक मारपीट कर दी। पुलिस के आने पर आरोपी फरार हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है।

कॉलेज से छात्रा टीकाराम कन्या महाविद्यालय के पास स्थित बुक स्टेशनरी से आर्ट पेपर लेने आई थी। वह मीनाक्षी पुल के नीचे से लौट रही थी, तभी पुलिस चौकी के पास छात्रा से दो युवक बदतमीजी करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा के मोहल्ले के दो लोग भी इसी रास्ते से होकर जा रहे थे, तभी उनकी नजर छात्रा पर पड़ गई। इन लोगों ने छात्रा को पहचान लिया। युवकों को फटकार भी लगाई, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


मारपीट करने लगे। आसपास के दुकानदार भी इन युवकों के समर्थन में आ गए। ईंट-पत्थर दोनों व्यक्तियों पर बरसाने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई, लेकिन उससे पहले आरोपी युवक फरार हो गए। छात्रा के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें