फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में तनाव, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गांवों में तनाव, पीएसी तैनात
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के तीन गांवों में अलग-अलग प्रकरणों को लेकर तनाव का माहौल बना है। इनपुट मिलने पर सोमवार को इन तीनों गांवों में पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है।
दायमपुर
इस गांव में बीती बृहस्पतिवार रात भाजपा नेता राजकुमार शर्मा के घर पर दलितों ने मामूली विवाद को लेकर हमला बोल दिया था। गांव में जातीय संघर्ष जैसा माहौल बन गया था। राजकुमार शर्मा की तहरीर पर 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। अगले दिन दलित पक्ष ने भी राजकुमार शर्मा सहित उनके परिवार के सात लोगों पर मेले में दलित युवतियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट, पथराव करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर दलितों में रोष है।
विज्ञापन

लाला मोहम्मदपुर
इस गांव में तीन दिन पूर्व निर्माणाधीन मस्जिद में चोरी हो गई थी। दूसरे समुदाय के लोग दो युवकों को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं जबकि परिजन और भाजपा नेता इन दोनों युवकों को निर्दोष बता रहे हैं। जिसको लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है। सोमवार तड़के मस्जिद के सामने लोगों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। सीओ दौराला और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने तीन दिन में केस का खुलासा करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। जिसके बाद गांव में पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

शोभापुर
यह गांव बीती दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में चर्चित रहा। दलितों ने क्षेत्र में जमकर बवाल काटा था। वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी करते हुए हाइवे करीब पांच घंटे तक जाम रखा था। शोभापुर पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। चर्चा है कि दायमपुर प्रकरण को लेकर शोभापुर में कोई रिएक्शन न हो जाए, इसको लेकर गांव के अंदर और बाहर पीएसी तैनात की गई है।

खास बातें:
अलग-अलग प्रकरणों को लेकर बनी है तनातनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें