फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित नूरनगर चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस केे अनुसार शशिपाल 25 पुत्र गोपी चंद्र निवासी खत्ता रोड पैशन बाइक से अपने दोस्त विक्की के साथ शास्त्रीनगर से घर वापस लौट रहा था। बाईपास से लिसाडी की ओर मुड़ते हुए एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद शशिपाल ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। हादसे के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शशिपाल दो भाइयों में बड़ा था। युवक की शादी नहीं हुई थी। कार्यवाहक एसओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें