फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। डेयरी संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने कुख्यात मोनू जाट का नाम लेकर डेयरी संचालक से रंगदारी मांगी थी। आरोपियों में एक शूटर भी है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी दहल के मुताबिक सिविल लाइन के नंगला बट्टू निवासी बिजेंद्र पाल की डेयरी है। 16 फरवरी को डेयरी संचालक के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें आरोपी ने बताया कि वह वह मोनू जाट का शूटर बोल रहा है, मोनू ने दस लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा है। सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचे और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि उन्होंने देखा कि डेयरी पर मोबाइल नंबर लिखा था। उन्हें पता चला कि यह डरकर मोटा पैसा दे देगा। जिसमें जेल में बंद मोनू जाट के नाम से डेयरी संचालक डर जाएगा। रंगदारी मांगने के दो दिन बाद आरोपी डेयरी पर पहुंचे और फिर से धमकी दी। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शनिवार को पुलिस प्रेसवार्ता कर घटना का अधिकारिक खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें