मेरठ। एक दुष्कर्म पीड़िता सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उससे किसी तरह केरोसिन से भी बोतल छीनी।
टीपी नगर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने ब्रह्मपुरी थाने में तैनात दरोगा संजीव कुमार पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें दरोगा जेल गया था। उसके बाद किशोरी ने अपने एक रिश्तेदार पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा दिया था। जिसका मुकदमा टीपीनगर थाने में दर्ज है। आरोप है कि नामजद आरोपी कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आया है। पुलिस से उसकी साठगांठ हो चुकी हैं।
अब आरोपी समझौता न करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने चेतावनी दी कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह कर लेगी। इससे पहले परिवार केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह करता, पुलिस ने केरोसिन से भरी बोतल छीन ली। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसएसपी ऑफिस में पुलिसकर्मियों ने छीनी केरोसिन की बोतल