फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में शनिवार तड़के कपड़ा व्यापारी के घर में लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सद्दीक नगर निवासी सरताज पुत्र मुन्ना कपड़ा व्यापारी है। तीन मंजिला मकान में सरताज भाई अब्दुल रहमान, वाहिद और मां शाहजहां रहती हैं। शुक्रवार को अब्दुल पत्नी के साथ ससुराल गया था, जबकि वाहिद भी घर से बाहर था। भूतल पर मां शाहजहां थीं और सरताज परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर था। शनिवार तड़के एक चोर मकान में घुसा और सेफ में रखे 1.27 लाख रुपयों के अलावा सोने के कंगन, कुंडल, ब्रेसलेट, पॉजेब, चेन और चांदी की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गया।
शनिवार सुबह पड़ोसी शहजाद ने देखा कि सरताज के घर के बाहर कुछ कपड़े और वोटर आईडी कार्ड व अन्य कागजात पड़े थे। जिसके बाद चोरी का पता चला। पीड़ित ने करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी होना बताते हुए लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी बताया फुटेज में कैद
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस का रहने वाला एक युवक कैद बताया गया है। थाना पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।

खास बातें:
लिसाड़ी गेट के सद्दीक नगर में शनिवार तड़के वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें