फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन संदिग्ध युवकों के साथ 10 कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन संदिग्ध युवकों के साथ 10 कारतूस बरामद
विज्ञापन

मेरठ। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक चले अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब एक दर्जन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। जबकि जैन नगर तिराहे से बाइक सवार तीन युवकों से 32 बोर के 10 कारतूस बरामद हुए। तीनों युवकों से रेलवे रोड थाने में पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार रात आठ बजे से शहर में पहले से चिह्नित 37 स्थानों पर औचक चेकिंग कराई। हापुड़ अड्डे पर चेकिंग के दौरान सात संदिग्ध वाहन पकडे़ गए। सभी थानाक्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक संदिग्ध युवकों और 25 वाहनों को जांच के लिए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में मीटिंग
बृहस्पतिवार रात कोतवाली में पशु व्यापारियों के साथ पुलिस ने बैठक की। इसमें देहली गेट, कोतवाली और लिसाड़ी गेट के थानाध्यक्ष और इन थानाक्षेत्रों के पशु व्यापारी शामिल हुए। उन्हें बताया गया कि यदि वे बड़ी रकम का लेनदेन करने जा रहे हैं तो पुलिस की मदद ले सकते हैं। कैश लेकर जाने से पहले किसी को इसकी सूचना न दें। अक्सर घटनाएं इस तरह की पूर्व सूचना देने पर ही होती हैं। कहा गया कि वे प्रतिबंधित पशु गाय, बैल, ऊंट आदि को ना लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें