फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने प्रेमी से शादी की, मां ने जोड़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मां हाथ जोड़ती रही, बेटी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी
विज्ञापन

मेरठ। जिस युवती के अपहरण का आरोप लगाकर परिजन पिछले 15 दिन से मेडिकल थाने में हंगामा कर रहे थे। उसने आर्यसमाज मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली। रात में पुलिस ने युवती को तेजगढ़ी चौराहे से बरामद कर लिया। महिला एसओ के सामने युवती ने कहा कि थाने में मर जाना मंजूर है, पर वह प्रेमी के साथ ही जाएगी। इस दौरान युवती की मां बेटी के सामने हाथ जोड़कर उसे समझाती रही।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। 15 दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई और आर्यसमाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। परिजनों ने युवती के अपहरण का आरोप लगाकर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने सोमवार रात तेजगढ़ी से युवती को बरामद कर लिया। युवती बस में बैठकर मुरादाबाद जाने की फिराक में थी। पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया। इस बीच युवती की मां और अन्य परिजन भी पहुंच गये। परिजन उसे घर चलने के लिए कहने लगे, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि मैने शादी कर ली है, मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी। इस दौरान वहां घंटों हंगामे की स्थिति रही। एसओ मेडिकल का कहना है कि युुवती का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवती ने खुद को बालिग बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें