फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रेनी महिला सिपाही से अश्लील हरकत करने के आरोपों में फंसे पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) सत्यप्रकाश शर्मा को एसएसपी ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के बाद चार दिन पहले आरआई से चार्ज वापस ले लिया था। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी दहल के मुताबिक जांच रिपोर्ट में आरआई की गलती ज्यादा बतायी गई है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक की इस हरकत से पुलिस मुख्यालय लखनऊ से भी नाराजगी जताई गयी है। मुख्यालय ने आरआई के हाल में ही होने वाले प्रमोशन पर भी रोक लगा दी है। उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी के अनुसार आरआई सत्यप्रकाश शर्मा और पीटीआई पंकज त्यागी काफी दिनों से महकमे की छवि खराब कर रहे थे। जांच रिपोर्ट में दोनों ही महिला ट्रेनी सिपाही से फोन पर बात करते थे। पीटीआई को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया था।
पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला
पुलिस लाइन से सरकारी तेल की कालाबाजारी में एएसपी अंकित मित्तल की जांच रिपोर्ट में आरआई भी फंसे थे। एएसपी की रिपोर्ट के बाद आरआई पर विभागीय कार्यवाही हुई थी। हालांकि आरआई ने मिस कंडक्ट हटवा ली थी। इस प्रकरण के बाद आरआई का पुराना रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जेल जा सकते हैं आरआई
एसएसपी का कहना है कि जिस ट्रेनी महिला सिपाही ने आरआई की लिखित शिकायत की है, वह अगर तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर आरआई को जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि चर्चा है कि आरआई द्वारा इस मामले में समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें