कृषि विवि के पास तीन दुकानों में चोरी
मोदीपुरम। कृषि विवि के पास पबरसा गांव निवासी चरण सिंह, अर्जुन विहान और सुरेंद्र कुमार ने जनरल स्टोर और परचून की दुकान कर रखी हैं। सोमवार रात चोरों ने तीनों दुकानों के शटर और छत उखाड़कर नगदी और एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया। बताया गया कि चोर दुकानों से गाड़ी में सामान लादकर ले गए थे। मंगलवार सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चलने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारियों ने दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ दौराला से चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।