फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नगर में दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में चोरों ने सोमवार दिनदहाडे़ इंजीनियर का बंद घर खंगाल लिया। वहीं, हाईवे स्थित साईंपुरम कॉलोनी में मंदिर में चोरी कर ली। लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी इंजीनियर सुनील सोमवार सुबह ऑफिस चले गए थे जबकि उनकी पत्नी मंजू दोपहर को बच्चे को दवाई दिलाने डॉक्टर के पास गई थी। इस दौरान चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखे 40 हजार रुपये, जेवरात, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया।
उधर, हाईवे स्थित साईंपुरम कॉलोनी में चोरों ने एक मंदिर से दानपात्र, मुकुट और एम्लीफायर चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी चंदन झा ने बताया कि चोरों ने रविवार देर रात वारदात की। वहीं, मंदिर के बराबर में विनय तोमर का निर्माणाधीन प्लॉट है। वहां से चोरों ने जनरेटर चोरी कर लिया। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरी की सूचना पर पहुंचे कश्यप निषाद कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कश्यप और आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले एक माह में रोहटा रोड पर चोरी की एक दर्जन वारदात हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें