मवाना। ग्राम बना निवासी अमरजीत का एटीएम कार्ड बदलकर एक अज्ञात व्यक्ति ने खाते से 26 हजार 8 सौ रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
बना गांव निवासी अमरजीत पुत्र हरिश्चंद्र ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे मवाना पुलिस चौकी के समीप एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था। उसने 8 सौ रुपये निकाले। वहीं, एटीएम प्रोसेस बंद नहीं होने पर उसने दोबारा कार्ड लगाया। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे तथा उन्होंने सहायता करने की बात कहते हुए उससे एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। वह बस में पहुंचा तो उसको मेसेज मिला कि उसके खाते से दो बार 10-10 हजार तथा एक बार 8 सौ रुपये निकाले गए। वह मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। उसने एटीएम में कार्ड लगाया तो आभास हुआ कि उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
(नीचे का समाचार फाइल नं. 3 में भेजे गए मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला ने लगाया आरोप, में दूसरे पक्ष की तहरीर है, दोनों को एक जगह जोडने की कृपा करें। )
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नदीम पुत्र उमर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसने मकान में कारपेंटर का कार्य कर रखा है। जिसके लिए उसने मोहल्ला मुन्नालाल निवासी तथा एक मौ. कल्याण सिंह निवासी युवक को कारीगर रखा हुआ है। 3 अप्रैल को दोनों में किसी बात को लेकर झगडा हुआ। जिनका बीच बचाव कर दोनों को भेज दिया तथा दोनों से हिसाब करने को कहा। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी कारीगर 5 अप्रैल को उसके पास आया तथा गाली गलौच करते हुए बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। तहरीर में जांच कराकर उसके रुपये दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।