फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर पहले शराब पी और फिर दोस्त को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर बुलाकर गुलाल लगाया, मारपीट के बाद कर दी हत्या
विज्ञापन

- टीपीनगर क्षेत्र की नई बस्ती का मामला, आरोपी गिरफ्तार
फोटो
मेरठ।
दुल्हैंडी पर दो दोस्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। शराब के नशे में मारपीट हुई, फिर एक दोस्त ने दूसरे को ईंट से कूचकर मार डाला। आरोपी दोस्त बोला, मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझको मार देता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र की नई बस्ती का है। जहां पर रवि कुमार (40) पुत्र स्व. चौबे सिंह और नरेंद्र उर्फ चिंटू का परिवार रहता है। दोनों पेशे से मजदूर और गहरे दोस्त भी थे। दुल्हैंडी पर नरेंद्र के घर रवि आया था। दोनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फिर शराब पीने बैठ गए। इस दौरान मामूली बात पर उनमें कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक रवि ने नरेंद्र को थप्पड़ मारा था। इस पर नरेंद्र ने रवि के सिर पर ईंट मार दी। रवि जमीन पर गिर गया था। उसके बाद नरेंद्र ने रवि पर ईंट से कई वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने आरोपी नरेंद्र को पकड़ लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन

न मारता तो वो मुझे मार देता
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र ने बताया कि वह मूल निवासी बिजरौल, बागपत का है। रवि छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता था। वो पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था। दुल्हैंडी पर दोनों शराब के नशे में थे। अगर वह उसको नहीं मारता तो रवि उसकी हत्या कर देता।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को बचाया
इंस्पेक्टर टीपीनगर ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने वारदात घर में अंजाम दी। जानकारी होते ही रवि के परिजन और पड़ोसी नरेंद्र के घर पर पहुंच गए। उनमें आक्रोश था। इससे पहले कोई अनहोनी होती पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें