फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देने से हुई थी अख्तर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट में सितंबर 2016 में हुई अख्तर की मौत जहर से हुई थी। बिसरा जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने अख्तर की पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हापुड़ निवासी अख्तर की शादी लिसाड़ी गेट निवासी वसीमा पुत्री हनीफा से हुई थी। 12 सितंबर 2016 को अख्तर पत्नी को लेने आया था। जहां ससुराल में ही उसकी मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने वसीमा, सास ताहिरा, ससुर हनीफ और साले भूरा पर हत्या का शक जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार बिसरा रिपोर्ट में मौत की वजह जहर देना आया है। जांच में उसके खाने में जहर की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें