फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से अधिक मोबाइल लूटने वाला दीपक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन

मेरठ। मोबाइल फोन लूटने वाले गैंग के सरगना को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग शहर और देहात में 50 से अधिक मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। लूट के बाद मोबाइल को तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे। पकड़ा गया आरोपी मोहनपुरी में अपने दोस्त के कमरे में पर किराए पर रह रहा था, जबकि परिजनों को बता रखा था वह मोबाइल टॉवर पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एएसपी सतपाल सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार रात एसओ रेलवे रोड ने चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक युवक को ईदगाह के पास पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मोबाइल झपट कर भागा है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक निवासी खादलपुर मोहल्ला, कस्बा फलावदा है। वह मवाना में कल्याण सिंह मोहल्ले में रहता था। पिछले कुछ दिन से मोहनपुरी में दोस्त के साथ रह रहा था। दीपक के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक अपाचे बाइक भी बरामद की है। बाइक को सीज कर दिया है। मोहित ने बताया कि बाइक से लूट करने के लिए नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा देते थे। हेलमेट लगाकर बाइक चलाते थे, जबकि पीछे बैठे वाला युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे रहता था। मवाना, फलावदा और गंगानगर के अलावा सिविल लाइन, दिल्ली रोड पर पिछले छह माह में 50 से अधिक मोबाइल फोन लूटे थे। दो माह पहले 12 मोबाइल फोन गाजियाबाद में एक मोबाइल शॉप पर बेचे थे। पुलिस उसके फरार दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खास बात
पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा एक आरोपी, 50 से अधिक मोबाइल लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें