फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में कई स्थानों पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर में चोरों का आतंक जारी है, जबकि फैंटम पुलिस रात को गश्त करने के बजाय सो रही है।
विज्ञापन

गंगासागर कॉलोनी निवासी अजय मलिक का ओ पॉकेट स्थित डिवाइडर रोड पर प्रापर्टी डीलिंग का ऑफिस है। अजय के मुताबिक मंगलवार रात चोरों ने ऑफिस का शटर उखाड़कर कैमरे, डीवीआर, इन्वर्टर, बैट्री चोरी कर ली। चोरों ने उसी के बराबर में भाजपा नेता लोकेश प्रजापति के पुत्र नवीन के कंप्यूटर सेंटर से एलईडी, कंप्यूटर, दो मोबाइल फोन, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैट्री सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं, अम्हेड़ा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट की बैट्री भी चोरी कर ली। बुधवार सुबह चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने हंगामा किया। रोजाना हो रही वारदातों पर नाराजगी जाहिर की। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस और व्यापारी आमने-सामने
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस और व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं। बताया गया कि एसओ गंगानगर आशुतोष कुमार ने फैंटम सिपाहियों की मीटिंग लेकर रात में गश्त करने के निर्देश दिए। लेकिन चेतावनी के बावजूद फैंटम सिपाही कमरों पर जाकर सो जाते हैं और होमगार्डों से झूठी लोकेशन दिलवाते हैं। उधर, व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दे दी है कि यह पुलिस का आपसी मामला है। अगर घटनाओं पर रोक नहीं लगी और पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

- दो दुकानों में चोरी, स्ट्रीट लाइट की बैट्री भी ले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें