फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे बचा लो, वरना ये मुझे गोली मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जान का खतरा बताया, पुलिस दौड़ी
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के गार्ड को दी सूचना, मामला पारिवारिक निकला

मेरठ। मंगलवार रात वेद व्यासपुरी में कार सवार एक महिला द्वारा पेट्रोल पंप के गार्ड को अपनी जान का खतरा बता मदद मांगी। गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला पारिवारिक निकला।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को वेदव्यासपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष थे। कार चला रहा युवक नीचे उतरकर तेल डलवाने लगा। इसी बीच कार में बैठी एक महिला तेजी से नीचे उतरी और पंप के गार्ड को बताया कि उसकी जान को खतरा है। कार में सवार लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। कहीं ले जाकर उसे गोली मार देेंगे। महिला ने गार्ड से मदद मांगी। गार्ड ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि फोन करने वाली महिला गाजियाबाद जिले के एक गांव की थी। उसके साथ उसके चाचा और अन्य रिश्तेदार थे। बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नही है। इसी वजह से उसने ऐसा कह दिया। पुलिस ने पुष्टि के लिए महिला से उसके भाइयों के नंबर लेकर फोन पर बात की। उन्होंने भी यही बात कही और इसे पारिवारिक मामला बताया। उनके कहने पर पुलिस ने कार सवारों को भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें