फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर में दो व्यापारियों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर में दो व्यापारियों के बीच लेनदेन को लेकर बुधवार शाम मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यापारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एसओ टीपीनगर बृजेश कुमार के मुताबिक बागपत रोड पर राजकुमार गर्ग की स्वीट्स शॉप है जबकि प्रमोद गर्ग की स्टेशनरी की दुकान है। एक व्यापारी अपने छह लाख तो दूसरे व्यापारी ने 25 लाख रुपये देने बताए हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बुधवार शाम को भिड़ गए। दोनों व्यापारियों के समर्थक भी वहां पहुंच गए और मारपीट के बाद पथराव होने लगा।
सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ के अनुसार दोनों व्यापारियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। दोनों से सही जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विवाद के दौरान हवाई फायरिंग करना दोनों पक्षों ने इंकार किया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने फायरिंग की बात कही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि हवाई फायरिंग करने वाला पक्ष किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- व्यापारियों में लेनदेन का विवाद, दोनों हिरासत में लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें