फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज की घेराबंदी, दुकानें और गोदाम खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कार और बाइक चोरी पर शिकंजा कसने के लिए रविवार को एसपी सिटी ने शहर की पुलिस फोर्स को लेकर सोतीगंज की घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई का कुछ कबाड़ियों ने विरोध किया। जिस पर पुलिस ने दस कबाड़ियों को हिरासत में लेकर दर्जन संदिग्ध बाइक उठाकर सदर थाने भेज दीं। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज में चोरी की वाहनों का कटान हो रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने एएसपी अंकित मित्तल, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान व सीओ सिविल लाइन गजेंद्र पाल सिंह समेत शहर के सभी थानेदारों को रविवार सुबह 9:30 बजे घंटाघर अपने ऑफिस में बुलाया। एसपी सिटी ने पुलिस की चार टीम बनाई और सोतीगंज में अलग-अलग दिशा से एक साथ भेजकर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर सोतीगंज के कबाड़ियों में खलबली मच गई। पुलिस ने सोतीगंज में वाहनों को काटने वाले गोदाम और दुकानें खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम का कबाड़ियों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कबाड़ियों की बहस भी हो गई। इस संबंध में एसपी सिटी का कहना है कि वाहन चोरी की वारदात फिर से बढ़ने लगी हैं। सोतीगंज में पुलिस टीम नेे छापा मारकर संदिग्ध बाइक और कुछ कबाड़ियों को उठाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
गली में घुसे एसपी सिटी
एसपी सिटी फोर्स को लेकर सोतीगंज की गलियों में घुस गए। जहां पर कबाड़ियों ने गाड़ी और बाइक काटने के लिए बड़े बड़े गोदाम बना रखे थे। तंग गलियों में बड़े गोदाम देखकर पुलिस भी हैरान थी। पुलिस ने बताया कि कबाड़ियों ने गलियों में सामान रखा हुआ है कि ताकि कोई अंदर न घुस सके। पुलिस ने पांच गोदामों की तलाशी ली, जिसमें चोरी के वाहनों के पार्ट्स होने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन

गोदाम में कार भी कटती मिली
सोतीगंज स्थित गुरुद्वारा रोड पर एक गोदाम में पुलिस को कार कटती मिली। पुलिस ने कार काटने वालों को पकड़ा लिया। कबाड़ी बोला कि कार एक्सीडेंट की है, उसके पूरे कागज भी उनके पास हैं। पुलिस ने कागज देखने के बाद उसको छोड़ दिया।
पुलिस पर हमले का था प्लान
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ कबाड़ियों ने पुलिस टीम पर हमला करने का प्लान बनाया हुआ था। लोगों ने अपने अपने छतों पर ईंट पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे। पुलिस को इसका पता चला तो उन्होंने हेल्मेट और जैकेट भी पहनी। एसपी सिटी ने बताया कि चोरों पर कार्रवाई होगी तो वह हमले करेंगे। लेकिन पुलिस उनसे निपटने के लिए तैयार थी।
सदर पुलिस को नहीं दी सूचना
सोतीगंज में छापेमारी करने का एसपी सिटी का गोपनीय प्लान था। सीओ और थानेदारों को बुलाया, लेकिन सदर पुलिस को अलग रखा। पुलिस टीम ने छापा मारा, तब जाकर सदर पुलिस को सोतीगंज में बुलाया गया। सदर बाजार पुलिस संदिग्ध बाइक और विरोध करने वालों को पकड़कर थाने में ले गई। हालांकि सदर पुलिस भी बाद में कबाड़ियों के गोदाम खंगालने में मौजूद रही।
विज्ञापन

खास बात
- कार्रवाई का विरोध करने पर 10 कबाड़ियों को पकड़ा, एक दर्जन संदिग्ध बाइक उठाईं
- एसपी सिटी, तीन सीओ, आठ थानों की पुलिस फोर्स रही मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें