फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पत्थराव, फायरिंग, 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, 7 घायल
विज्ञापन


मुरादनगर। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चल गए। बताया गया कि कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। दो समुदायों का मामला होने से तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव में एक युवती शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे दुकान से सामान लेने जा रही थी। रास्ते में खड़े दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। युवकों को कुछ कहे बिना युवती घर गई और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चल गए। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि दोनों पक्षों में कई राउंड फायिंरग भी हुई। मामला बढ़ता देख गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये। पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस की गश्त जारी है। एसओ लक्षेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में किसी की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें