फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का कैश, कार और 43 किलो चांदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सराफा कारोबारी की कार, कैश और 43 किलो चांदी देहली गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को कानपुर से बरामद कर ली। मुख्य आरोपी ड्राइवर का साला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर कार सहित सामान लेकर फरार हो गया था। चर्चा थी कि कहीं ड्राइवर के साथ अनहोनी तो नहीं हो गई। ड्राइवर की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी है।
विज्ञापन

सराफा बाजार नील वाली गली में शिवम ज्वैलर्स के मालिक संजय अग्रवाल निवासी ब्रह्मपुरी 26 जुलाई को ड्राइवर सुनील कुमार उर्फ बिट्टू निवासी इंद्रापुरम कॉलोनी परतापुर को लेकर दिल्ली गए थे। सुनील स्विफ्ट कार पार्किंग में लगाने गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। कार में 19 लाख रुपये कैश और 43 किलो चांदी थी। व्यापारी ने इंतजार करने के बाद अपने बेटे को फोन कर दिल्ली बुलाया।
ड्राइवर के लापता होने की शिकायत की। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। उसके बाद पिता-पुत्र वापस मेरठ लौट आए। मामले की जानकारी मेरठ के पुलिस अधिकारियों को दी गई। यह खबर ‘अमर उजाला’ ने 27 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। उसके बाद मेरठ पुलिस हरकत में आई। एसएसपी के निर्देश पर कारोबारी की तहरीर पर देहली गेट थाने में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

ससुराल में मिला सामान
ड्राइवर सुनील की ससुराल कानपुर शहर से सटे एक गांव में है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को देहलीगेट थाना पुलिस कानपुर रवाना हो गई। जहां से पुलिस ने सुनील के साले राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कारोबारी की 43 किलो चांदी और आठ लाख रुपया बरामद हुआ। राहुल की निशानदेही पर कारोबारी की स्विफ्ट कार भी बरामद हो गई।
कानपुर पुलिस ने किया बखेड़ा
चांदी और कैश मिलने की जानकारी पर कानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कानपुर पुलिस कैश और चांदी थाने ले आई। मेरठ पुलिस सामान और आरोपी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ी थी। देहलीगेट थाने के दरोगा सुनील कुमार मिश्रा ने यह बात एसओ देहली गेट विजय गुप्ता को बतायी। एसओ ने एसपी सिटी और एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने कानपुर पुलिस से बात की, तब जाकर वहां की पुलिस ने सामान सौंपा।
ड्राइवर की तलाश में दबिश
मुख्य आरोपी ड्राइवर सुनील कुमार अभी फरार है। इसकी तलाश में देहलीगेट और क्राइम ब्रांच की टीम लगी है। एसओ देहलीगेट ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी मेरठ का निवासी है। लेकिन वह घटना के बाद से मेरठ नहीं आया। कानपुर अपनी ससुराल में माल रखकर ड्राइवर वहां से चला गया। ड्राइवर का मोबाइल फोन पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया है।
दिल्ली की घटना मेरठ पुलिस ने खोली
यह वारदात दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हुई थी। जहां से ड्राइवर माल समेत लापता हुआ था। कारोबारी मेरठ निवासी है। ड्राइवर उनका वफादार था। कारोबारी को अंदेशा था कि कहीं माल समेत ड्राइवर के साथ अनहोनी तो नहीं हुई। मेरठ पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। मुकदमा पंजीकृत कराया और वारदात के खुलासे में लगी। नतीजा हुआ कि देहली गेट पुलिस ने सामान बरामद कर एक आरोपी पकड़ लिया।
ड्राइवर भी जल्द पकड़ेंगे
सराफ के ड्राइवर द्वारा कैश, जेवरात और स्विफ्ट कार समेत लापता होने पर देहली गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया था। पुलिस ने माल बरामद कर एक आरोपी पकड़ लिया है। ड्राइवर भी जल्द पुलिस के कब्जे में होगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी मेरठ


खास बातें:
- सराफा कारोबारी की स्विफ्ट कार और सामान लेकर फरार हुआ था ड्राइवर
- ड्राइवर की कानपुर स्थित ससुराल से ड्राइवर का साला पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें