फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर के वार्ड 12 में पथराव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर के वार्ड 12 में पथराव, हंगामा
विज्ञापन

- वोटराें को लुभाने के विरोध में प्रत्याशी आपस में भिड़े
- पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा, तीन पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर।
मोहल्ला नोधा के वार्ड 12 में वोटरों को कपडे़ और अन्य सामान बांटने के विरोध में दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों के समर्थक एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। मौके से वोटरों को बांटे जा रहे पांच कंबल बरामद किए गए। इस मामले में पूर्व सभासद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नोधा के वार्ड 12 के प्रत्याशी अकरम और वकील का आरोप है कि मंगलवार रात पूर्व सभासद हाजी अशरफ, हाजी सुलेमान, हाजी अनवर अहमद मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कंबल और रुपये बांट रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रकिरण यादव, एसआई मदन चतुर्वेदी मोहन ने मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने अकरम की तहरीर पर पूर्व सभासद अशरफ, सुलेमान और अनवार के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, मौके से पांच कंबल भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें