फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश साकेत में पुलिस चौकी के पास रिटायर्ड अफसर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पॉश साकेत इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास सीडीए के रिटायर्ड अधिकारी को लूट लिया। बदमाशों ने करीब 500 मीटर तक घसीटा। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बावजूद सिविल लाइन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में यूपी-100 पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के प्रभात नगर गली नंबर पांच निवासी धर्मपाल सिंह सीडीए विभाग से सहायक नियंत्रक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। दोपहर करीब एक बजे वे साकेत स्थित पीएनबी से 15 हजार रुपये निकालकर दूसरे बैंक में जा रहे थे। साकेत पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने धर्मपाल सिंह के हाथ पर झपट्टा मारा।
बदमाश ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया तो खींचतान के दौरान धर्मपाल स्कूटी के साथ करीब 500 मीटर वह घिसटते चले गए। बदमाशों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल धर्मपाल को सिविल लाइन थाने में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार साकेत में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिनकी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन

मुकाबले का किया प्रयास
धर्मपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों ने जब बैग छीनने के लिए उनके हाथ पर झपट्टा मारा तो उन्होंने मुकाबला करने का प्रयास किया। लेकिन उम्रदराज होने के चलते वह उन्हें धक्का देकर भाग गए। बैग में दस हजार रुपये थे, जबकि पांच हजार धर्मपाल सिंह ने पहले ही अपनी जेब में रख लिए थे।
विज्ञापन

खास बात
- 500 मीटर तक घसीटा, घायल हुए, नहीं पहुंची सिविल लाइन पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें