फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर-1

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। पीडब्लूडी में जूनियर इंजीनियर को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपी उसे गंगानगर में रिश्तेदार के घर के बाहर छोड़ गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के हुसैनपुरा निवासी कुनाल सिंह ने अपनी बेटी प्रीति (24) की शादी 5 मार्च 2016 को मोदीपुरम अक्षरधाम एक्सटेंशन निवासी राजीव पुत्र जीवलाल के साथ की थी। प्रीति पीडब्लूडी ऑफिस में जूनियर इंजीनियर है। पति भी जूनियर इंजीनियर है। कुनाल सिंह के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल वाले प्रीति को बड़ी गाड़ी न लाने पर ताना मारते थे। आरोप है कि प्रीति के साथ मारपीट भी करने लगे। पीड़िता ने इसकी जानकारी पिता को दी। तब उन्होंने मामला सुलझा दिया। अब पिछले 20 दिन से प्रीति गंगानगर में अपने फूफा के घर रह रही थी। 26 सितंबर को वह ससुराल गई थी। शाम को वापस गंगानगर आने लगी। पति राजीव ने जाने से मना किया। इसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति राजीव, अपने भाई के साथ प्रीति को कार में बैठाकर गंगानगर लाने लगे। डिवाइडर रोड पर शनि मंदिर के नजदीक फिर से कार में तीनों का विवाद हुआ। आरोप है कि राजीव ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रीति को बुरी तरह पीटा। आसपास के लोगों को आते देख वह प्रीति को छोड़ फरार हो गए। घटना की जानकारी पर उसके फूफा मौके पर पहुंचे और उसे कसेरूबक्सर स्थित सूर्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों ने गंगानगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजीव, जेठ सुभाष, ननद अनीता, ननदोई पवन और ससुर जीवनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंगानगर थाना एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें