फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगलाशहू मे बुलट बाईक न देने को लेकर चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नंगलाशाहू गांव निवासी एक युवक सिपाही के पद पर जनपद सीतापुर में तैनात है। युवक कई दिन से छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। शुक्रवार सुबह पड़ोसी युवक ने कहीं जाने के लिए सिपाही से उसकी बाइक मांगी। सिपाही ने बाइक देने से मना किया तो युवक की उससे कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष की तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से दो युवकों को थाने ले आई। थाने पहुंचे गणमान्य लोगों ने पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया गया। वहीं हल्का इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है। लोगों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में अवैध हथियारों से फायरिंग हो चुकी है, लेकिन पुलिस आज तक इन्हें बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें