फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रोड से बच्ची को उठाने की कोशिश, आरोपी को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को अगवा करने का प्रयास, आरोपी को पीटा
विज्ञापन

मेरठ (ब्यूरो)। हापुड़ रोड स्थित किदवई नगर से बृहस्पतिवार को एक युवक ने नौ साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी बच्ची को टेंपो से ले जाने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो भीड़ ने युवक को दबोचकर पीट दिया। हंगामे पर लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी अफसाना (9) बृहस्पतिवार दोपहर हापुड़ रोड के पास खेल रही थी। आरोप है कि आसिफ पुत्र यासीन बच्ची को चाकलेट देने के बहाने ले जाने लगा। युवक ने बच्ची को टेंपो में बैठाने की कोशिश की। इस बीच बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने युवक को दबोच लिया। उसे लात घूंसों से जमकर पीटा। बच्ची के परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

------------

अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप
मेरठ। शहर के एक क्लॉथ हाउस से बच्ची के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। इस बीच भीड़ ने दुकान के बाहर जा रहे एक फकीर की पिटाई कर दी। बाद में पता चला कि बच्ची को उसकी बुआ ले गई। लिसाड़ीगेट के खत्ता रोड निवासी पप्पू अहदम की पत्नी हिना बृहस्पतिवार शाम को पांच साल की बच्ची को लेकर लिसाड़ी रोड पर एक क्लॉथ हाऊस में कपड़ा खरीदने गई थी। इस बीच महिला ने बच्ची को दुकान के अंदर ही कुर्सी पर सुला दिया। आधा घंटे बाद महिला ने देखा तो बच्ची वहीं नहीं मिली। कंट्रोल रूम पर अपहरण की सूचना पर एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार भी पहुंच गये। पुलिस ने काफी तलाश की। उसके बाद पता चला कि बच्ची को उसकी बुआ घर छोड़ने चली गई थी। इस दौरान पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें