फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सराफ से डेढ़ किलो चांदी लूटी  

Sun, 23 Apr 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पल्लवपुरम फेज वन में दिनदहाड़े नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक सराफ से डेढ़ किलो चांदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर फायरिंग की, जिसमें कुछ छर्रे सराफ को भी लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

न्यू सैनिक नगर, कंकरखेड़ा निवासी भूपेंद्र वर्मा की पल्लवपुरम फेज वन में ज्वैलरी की शॉप है। शनिवार दोपहर वह दुकान पर अकेले थे। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और सराफ पर तमंचा तान दिया। कहा, जो भी मॉल है, जल्दी दे दो। इस पर भूपेंद्र ने तिजोरी खोल दी, जिसमें से बदमाशों ने करीब डेढ़ किलो चांदी लूट ली। इस एक बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़ा था। उसने बराबर में दुकान पर बैठी गीता रानी पर तमंचा तान दिया। भूपेंद्र ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर दी। बाद में दो बदमाश बाइक पर और एक पैदल ही भागने लगा। इस पर भूपेंद्र ने पीछे से कुर्सी फेंककर मार दी। इस बीच बदमाश ने दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से व्यापारी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश ने जानकारी ली। 

22 से 26 वर्ष थी बदमाशों की उम्र
तीनों बदमाश एक ही बाइक पर आए थे। सराफ के अनुसार दुकान में घुसे दो बदमाशों में से एक का नकाब हट गया था, जिसे देखकर पहचाना जा सकता है। बदमाशों की उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच में होगी। सभी ने जींस और शर्ट पहनी थी। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। बदमाशों ने जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया, वह बहुत ही संकरी गली है। बता दें कि शुक्रवार शाम को भी कॉलोनी निवासी आशा देवी से बदमाशों ने कुंडल लूटे थे। 
विज्ञापन


मेरी छोटी सी दुकान है, सोना नहीं रखता 
बदमाशों ने आते ही कहा कि कितने पैसे और सोना है, जल्दी दे दे, वरना गोली मार देंगे। सराफ बोला, भाई मेरी तो छोटी सी दुकान है। मैं सोना रखता ही नहीं, सिर्फ चांदी रखता हूं। जिस पर बदमाशों चांदी लूटकर ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें