फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाईवे पर हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार खेड़की गांव निवासी काला उर्फ बिट्टू कुमार (40) की मौत हो गई। वह गंग नहर पटरी स्थित एक फैक्टरी में चालक के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे काला ड्यूटी से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच गांव हरिनगर के पास एक ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें