फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ दिन बाद मायके में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2020 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जांच करने मौके पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के गांव कढली में शादी के आठ दिन बाद मायके में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर सीओ, कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक सप्ताह पहले ही युवती की शादी हुई थी।

विज्ञापन


खतौली थाना क्षेत्र के गांव कढली निवासी राजेंद्र कुमार की 27 वर्षीय पुत्री रूचि की शादी 28 जून 2020 को मवाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़की में हुई थी। तीन दिन पहले रूचि अपने पिता के यहां मायके में आई थी। 

बताया गया है कि रविवार रात करीब नौ बजे नवविवाहिता घर से कहीं गई थी, इसके बाद वह पूरी रात वापस नहीं आई। वहीं सोमवार सुबह जब किसान खेतों पर गए तो निर्भय शर्मा के खेत में नवविवाहिता का गला कटा शव पड़ा था। विवाहिता की हत्या की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर राजेंद्र का परिवार भी पहुंच गया। उन्होंने ने विवाहिता की पहचान रुचि के रूप में की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरिद्वार से गुजरात जा रहे 266 पहियों के ट्रक को निकलवाने में छूटे टोलकर्मियों के पसीने, तस्वीरें
विज्ञापन


उधर, हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल संतोष त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के शव के आसपास गहनता से जांच की। मामले की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने वहां से नमूने लिए। उसके बाद डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने नवविवाहिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। नवविवाहिता की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। सीओ खतौली ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें