फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: यूपी में नहीं थम रहा अपराध, बदमाशों ने एक साथ छह वारदातों को दिया अंजाम

Thu, 07 Jun 2018 12:00 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गर्मी के साथ मोबाइल, पर्स और चेन स्नैचिंग की घटनाओं का ग्राफ चढ़ गया है। जहां शहर में लुटेरे गश्त पर रहे और खाकी का अता पता नहीं। बदमाशों ने एक के बाद एक छह जगह लूट की वारदातों को अंजाम दे डाला और पुलिस चुप्पी साधे रही। शाम को एसएसपी ने थानेदारों की क्लास लगायी तो तब जाकर पुलिस की नींद टूटी और पुलिस गश्त पर निकली।
विज्ञापन

2 of 8
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह घटना गढ़ रोड पर गेसूपुर के पास स्थित विद्युत विभाग के कैशियर शास्त्रीनगर निवासी संजीव कपूर के साथ हुई। वे विभाग की 1.55 लाख रुपये की रकम बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। काली नदी के पास बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर उनकी स्कूटी गिरा दी। कैशियर पर तमंचा तानकर बदमाश 1.55 लाख रुपये व स्कूटी लूटकर भाग गए। इस वारदात में एसओ भावनपुर और चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आयी है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में कारोबारी पर हमला

3 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी अमृत सिंह का स्पोर्ट्स कारोबारी हैं। दोपहर को वे बाजार से लौट रहे थे। नई सड़क शास्त्रीनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर पर्स लूट लिया। पर्स में पांच हजार रुपये और मोबाइल के दो सिम और अन्य जरूरी कागज थे। लोगों ने पुलिस को घेरकर हंगामा कर दिया।

पल्लवपुरम में रिटायर्ड सीओ की पत्नी को लूटा

4 of 8
पुलिस को जानकारी देती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
पल्लवपुरम फेज-2 निवासी रिटायर्ड सीओ राजेंद्र कुमार की पत्नी सरोज अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इस दौरान बाइक से वहां दो बदमाश पहुंचे। किसी का पता पूछने के बहाने बदमाशों ने सरोज से चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश पिस्टल से गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले। वहीं बदमाशों ने कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर सदर बाजार की बहन से लूटपाट की थी। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
विज्ञापन

लालकुर्ती पैठ में गिरोह उतरा

5 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने लालकुर्ती पैठ में महिलाओं से पर्स, चेन और नकदी उड़ा ली। किसी महिला का बैग कटा मिला तो किसी का पर्स गायब मिला। लालकुर्ती पैठ में एक साथ तीन महिलाओं के साथ वारदात होने पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाउंड्री रोड पर पर्स लूटे

6 of 8
कैमरे में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बाउंड्री रोड पर दोपहर के समय बदमाशों ने दो महिलाओं से पर्स लूट लिया। महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। लोगों ने कहा कि रोजाना शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पुलिस ने महिलाओं से तहरीर लेकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

7 of 8
कैमरे में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
कस्तला में बाइक छीनी   
अमित निवासी कस्तला से तीन बदमाशों ने बाइक छीनी। बदमाशों ने युवक को पीटा और बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया। बंधनमुक्त होकर युवक घर पहुंचा और परिजनों को बताया। अमित देर रात शहर से घर लौट रहा था। लोगों ने बताया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती।
विज्ञापन

8 of 8
एसपी सिटी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया - फोटो : अमर उजाला
सोना पहनना हुआ भारी
पल्लवपुरम क्षेत्र में हाल ही में लूट की एक दर्जन से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। हाल ऐसा हो गया कि महिलाएं चेन और कुंडल पहनकर अगर बाहर निकलें तो बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे देते हैं।  

जल्द करेंगे खुलासा
पल्लवपुरम में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए टीम को लगाया गया है। एक गैंग यहां सक्रिय है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। -कुमार रणविजय, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें