फलावदा। फलावदा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल छोड़ने की तैयारी में है। आरोपी छात्रा को अपहरण कर जबरन शादी करने की धमकी दे रहा है। छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पिछले कई माह से मनचले द्वारा हाईस्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ की जा रही है। आरोप है कि मनचले ने छात्रा का स्कूल आना जाना मुश्किल कर दिया है। छात्रा ने परिजनों से इसकी शिकायत की। परिजनों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर दी। इस प्रकरण में छात्रा के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पीड़ित छात्रा ने परेशान होकर स्कूल छोड़ने की तैयारी कर ली है।