कावंड मार्ग पर बिजली के खम्बों और तारों पर बचाव के लिये प्लास्टिक की पन्नी लपटते हुए बिजली कर्मी
- फोटो : SARDANA
भोला झाल व जानी गंगनहर पुल पर लगने लगे कांवड़ शिविर
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों की सेवा के लिये भोला झाल और जानी गंगनहर पुल पर मंगलवार को शिविर लगाने का काम शुरू किया गया। कांवड़ मार्ग पर अभी तक गिनती मात्र के कांवड़ियों का ही आगमन हुआ है। कांवड़ सेवा शिविर लगाने वाले अशोक के अनुसार बुधवार से बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आगमन शुरू हो जायेगा। सूतक और चंद्रग्रहण होने के चलते कांवड़ शिविरों का काम बुधवार(आज) से शुरू होगा। पुलिस प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी की। भोला चौकी की छत पर मंगलवार को वाच टावर बनाने का काम पूरा हो गया। वही बिजली विभाग कर्मी मंगलवार को खंभों को उनकी सपोट के लिये लगाये गये तारों पर प्लास्टिक की पन्नी लपटने का काम किया। जानी थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा के अनुसार इस बार कांवड़ सेवा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के शिविर संचालकों से कहा गया है।