किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, हत्या की धमकी
मेरठ। सिविल लाइन इलाके में एक किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी व उसकी दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी है। स्थानीय पार्षद के सामने आरोपियों द्वारा होना बताया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन इलाके में एक अनुसूचित परिवार रहता है। परिवार की तीन बेटियों का मनचलों ने घर से निकलना दुश्वार किया हुआ है। आरोप है कि दिवाली के दिन मोहल्ले के तीन युवकों ने किशोरियों से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर गाली गलौज की। स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया था। शनिवार को एक किशोरी बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। आरोप है कि तीनों युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपियों ने किशोरी को एक मकान में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यहां से भीड़ सिविल लाइन थाने पहुंची और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पार्षद के सामने होना बताई वारदात
पीड़ित परिवार का कहना है कि यह वारदात पार्षद के सामने हुई है। सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।