फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बदमाशों में मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : shamli
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। बीती रात मस्तगढ़ नहर पुलिया के समीप मुठभेड़ में पुलिस ने गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस देर रात तक फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती रही। पकड़ा गया बदमाश बब्बर बावरिया गैंग का सक्त्रिस्य सदस्य है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बीती रात करीब सवा दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग मस्तगढ़ से कस्बे की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने मस्तगढ़ पुलिया के समीप चेकिंग शुरू कर दी और बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह लोग पुलिस पर फायर झोंकते हुए बाइक छोड़ नहर की पटरी की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान गोली लगने से सिपाही सुनील तोमर घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम सोनू पुत्र रंजीत निवासी मस्तगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि उसने ही अपने दो साथियों संदीप निवासी मस्तगढ़ व रविंद्र निवासी खानपुर जाटान थाना झिंझाना के साथ मिलकर 13 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला छिपियान में महिला से चेन स्नेचिंग को अंजाम दिया था और चेन को बेच दिया था। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बदमाश के पास से चेन स्नेचिंग की घटना के वक्त इस्तेमाल की गई बाइक, 8200 रुपए व तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें