फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मवाना खुर्द में तीन घरों में लाखों की चोरी तथा दो घरों में प्रयास की घटना के क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना खुर्द में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने तीन मकानों से नगदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं विधायक भी पीड़ित परिवारों से मिले।
विज्ञापन

मवाना खुर्द में बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह, अनुज और विमल के घर में घुसकर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया था। बदमाशों ने समीर त्यागी व ओमदत्त के यहां भी चोरी की कोशिश की, लेकिन जाग होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। चोरी होने से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। इसके बाद आला अधिकारियों ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर चार सिपाहियों को मवाना थाने स्थानांतरित कर दिया। रविवार को मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच प्रभारी तपेश्वर ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों की मांग पर विधायक दिनेश खटीक गांव में पहुंचे। विधायक ने शीघ्र ही एसएसपी से घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया।
शाम को दिखाई दिए बदमाश, फायरिंग
मवाना खुर्द की महिला शाम को खेत पर गई थी। इस दौरान उसे दो बदमाश दिखाई दिए। यह देख उसने शोर मचा दिया और गांव में आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें