भामाशाह स्टेडियम में अंडर 14 दिला टीम के लिये ट्रायल देते खिलाड़ी....अमर उजाला।
एमडीसीए ने विक्टोरिया पार्क में हुए अंडर 14 टीम के लिए ट्रायल
फोटो
संवाद
मेरठ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को विक्टोरिया पार्क के मैदान में अंडर 14 वर्ग के ट्रायल हुए। इसमें 161 खिलाड़ी शमिल हुए। किसी ने अपनी बल्लेबाजी से और किसी ने अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। कुछ ने क्षेत्ररक्षण में भी अपना कमाल दिखाया।
रविवार को हुए ट्रायल में जिले से 79 बल्लेबाजों, 39 तेज गेंदबाजों, 33 स्पिनर और 10 विकेट कीपर शामिल हुए। बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी में डिफेंस, कट, कवर ड्राइव, पुल, हुकशोट आदि लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। तेज गेंदबाजों ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया। स्पिनरों ने अपनी कलाई से गेंद को बेहतर ढंग से घुमाया। इस मौके पर मौजूद क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट मैच कराए जाएंगे। इसके बाद इनका सलेक्शन फाइनल किया जाएगा।