फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket News: टीम इंडिया में जडेजा की जगह खेलेंगे हरफनमौला सौरभ कुमार, मेरठ में निखारा हुनर

Tue, 30 Jan 2024 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के क्रिकेटर सौरभ कुमार टीम इंडिया में फिर चयनित हुए हैं। मूलरूप से बुढ़ाना के बिटावदा गांव के रहने वाले सौरभ ने मेरठ में पैक्टिस कर अपना हुनर निखारा। टीम इंडिया में वह जडेजा की जगह खेलेंगे। 
विज्ञापन
सौरभ कुमार - फोटो : BCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हरफनमौला क्रिकेटर सौरभ कुमार का दोबारा से टीम इंडिया में चयन हुआ है। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने पर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के लिए मौका दिया गया है। इससे पहले 2022 में सौरभ को श्रीलंका के खिलाफ टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह कोई मैच नहीं खेल पाए थे। उनके चयन पर एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी और कोच तनकीब अख्तर ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन


 

क्रिकेटर सौरभ कुमार। - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के बिटावदा गांव निवासी सौरभ ने 19 जनवरी से मेरठ स्थित भामाशाह पार्क में बिहार के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर चार विकेट लिए थे। उन्होंने मेरठ के गांधी बाग में अपना हुनर निखारा। 

 

सौरभ कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कोच तनकीब अख्तर ने बताया कि सौरभ ने तीन साल गांधी बाग में अभ्यास किया। भामाशाह पार्क में भी कुछ समय बिताया। इसके बाद वह नोएडा जाकर रहने लगे। मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सौरभ यूपी की रणजी ट्रॉफी टीम में मेरठ से ही खेलते हैं। 

 
विज्ञापन

सौरभ कुमार - फोटो : KSCA
इस तरह बढ़े कदम 
स्पिनर सौरभ की पहली बार चर्चा फरवरी 2021 में हुई थी। तब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था। उसके ठीक एक साल बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुन लिया।

सौरभ को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत-ए की टीम में शामिल किया गया। उसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नेट बॉलर के रूप में रखा गया। पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इन्हें इंडिया स्क्वाड ए में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें