फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : उम्र छिपाने वालों को बीसीसीआई देगा राहत, यूपीसीए ने कहा, सजा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट : उम्र छिपाने वालों को बीसीसीआई देगा राहत, यूपीसीए ने कहा, सजा मिलेगी
विज्ञापन

मेरठ। घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उम्र छिपाने का खेल बरसों से चल रहा है। खिलाड़ियों पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर उम्र छुपाने के लगातार आरोप लगते रहे हैं। बीसीसीआई ने उम्र छिपाने वाले खिलाड़ियों को स्वेच्छा से सामने आने पर सजा में राहत देने की बात कही है। हालांकि उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई के इस फैसले से अलग रखने का निर्णय लेते हुए उम्र छिपाने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लाने की बात कही है।
बीसीसीआई फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले खिलाड़ियों को दो साल का प्रतिबंध लगाती आई है। कई युवा खिलाड़ियों पर उम्र छिपाने को लेकर बीसीसीआई ने कार्रवाई भी की है। अब फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मौका देते हुए सजा से राहत देने की बात कही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा है कि उम्र छिपाने वाले खिलाड़ी भले ही खुद सामने आए, लेकिन नियमों के तहत उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बॉन टेस्ट प्रक्रिया पर उठाए सवाल
उधर मेरठ के क्रिकेट विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों का बोन टेस्ट कर उम्र चेक करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पूर्व क्रिकेटर व कोच अतहर अली का कहना है कि खिलाड़ियों की सही उम्र पता करने के लिए बोन टेस्ट खुद किया जाता है। जिसमें जिले के सीएमओ अधिकारी मान्य नहीं होते। बल्कि यूपीसीए और बीसीसीआई द्वारा गठित टीम बोन टेस्ट कराती है। दिल्ली और झारखंड में सही उम्र के खिलाड़ियों का चयन होता है अन्य प्रदेशों में उम्र का घालमेल होता है। मेरठ के एक पूर्व क्रिकेटर ने क्रिकेट में सही उम्र के लिए सीएमओ की रिपोर्ट पर खिलाड़ियों के चयन की मांग की है।
विज्ञापन

सितंबर में हो सकते हैं ट्रायल
मेरठ। वर्ष 2020-21 सत्र के लिए यूपीसीए द्वारा जनवरी-फरवरी में ही पंजीकरण हो चुके हैं। लेकिन कोरोना के कारण अंडर-14, 16, 19, 23 , रणजी के लिए ट्रायल नहीं हो पाए हैं। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया सितंबर में अंडर-19 व रणजी के लिए ट्रायल हो सकते हैं। खेल पारदर्शिता से हों जिसके लिए पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें