फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की मौत से खेकड़ा में पसरा मातम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 12 Nov 2019 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में सिपाही शेर सिंह धामा की मौत के बाद खेकड़ा में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शहर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


हैरत... गोली की आवाज कैसे नहीं सुनी
शेर सिंह से मात्र चार कदम की दूरी पर उसका फुफेरा भाई विपुल सोया था, हैरत की बात ये है कि उसने गोली चलने की आवाज भी नहीं सुनी। विपुल का कहना था कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। इस कारण उसे गोली की आवाज नहीं सुनाई दी।

ये है पूरा मामला
नगर कोतवाली में तैनात सिपाही ने रविवार देर रात सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द

Trending Videos
विज्ञापन

बागपत के कस्बा खेकड़ा की पट्टी रामपुर निवासी शेर सिंह धामा 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। तीन अगस्त 2019 को उनकी तैनाती जनपद में हुई थी। इससे पूर्व वह कानपुर में थे। गत 19 अगस्त को ही वह नगर कोतवाली में तैनात हुए थे। उनकी ड्यूटी बीसा कॉलोनी में थी। वह नगर कोतवाली के निकट स्थित पूर्व तहसीलदार के आवास में स्थित सरकारी क्वाटर में रह रहे थे। करीब 18 दिन पूर्व फुफेरा भाई विपुल पुत्र सुबोध उनके पास आकर रहने लगा था। विपुल ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसका जन्मदिन था। दोनों ने रात को पार्टी की थी। रात करीब 12 बजे विपुल कमरे में सो गया। शेर सिंह परिवार में किसी से फोन पर बातचीत कर रहे थे। सुबह करीब दस बजे विपुल सोकर उठा तो उसने देखा कि शेर सिंह का गोली लगा शव औंधे मुंह बिस्तर पर पड़ा था, उसके घुटने जमीन पर लगे हुए थे। विपुल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल पर पड़ी सरकारी पिस्टल को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सलामी देकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के फुफेरे भाई से पूछताछ की और फिंगर प्रिंट आदि लिए।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - संतोष सिंह, एसएसपी बुलंदशहर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें