फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर बनाकर जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Wed, 11 Mar 2026 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेद में एन एस एस शिविर में छात्राओं को जानकारी देते हुए। (मवान
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के छठे दिन जल संरक्षण एवं बचत योजनाओं को समर्पित रहा। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं में जल संरक्षण पर पोस्टर और स्लोगन बनाए और बस्ती में रैली निकाली। इसके बाद बस्ती वासियों को पानी के लिए जागरूक किया कि वह पानी की बचत करें, छात्राएं नारे लगा रही थी जल ही जीवन है जल है तो कल जल ही जीवन है जल है तो कल है बचत योजनाएं के संदर्भ में विशेष जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मवाना पोस्ट ऑफिस से अधिकारी अब्बास ने छात्राओं को किसान विकास योजना और सुकन्या और अन्य छोटी-छोटी योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं से अनुरोध किया कि वह अपने घर वालों को तथा बस्ती वासियों को बचत के लिए प्रेरित करें। जिससे कि हम राष्ट्रीय निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उनके सहयोगी सोनू ने भी छात्राओं को संबोधित किया। प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी एवं कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने दोनों का पटका पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें