फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम का फर्जी परिचालक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर मंगलवार को परिवहन निगम की बस में खुद को स्टाफ बताकर यात्रा कर रहे एक युवक को टीम ने पकड़ लिया। आरोपी ने टीम से गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद टीम ने उसे पकड़कर पुलिस को साैंप दिया।
विज्ञापन

सरूरपुर थाने पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में चेकिंग प्रभारी के पद पर तैनात पूनम देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जसड़ सुल्ताननगर के पास खतौली डिपो की बस संख्या यूपी-11 टी 8131 को रोककर चेकिंग की गई। बस में एक व्यक्ति बिना टिकट के मिला। पूछताछ पर बस परिचालक ने बताया कि वह परिवहन निगम का स्टाफ है। इसके बाद चेकिंग प्रभारी पूनम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरुण वत्स पुत्र शिवकुमार निवासी कलीना थाना सरूरपुर बताते हुए एक कार्ड दिखाया। जिस पर परिचालक लिखा हुआ था। जांच में परिचय पत्र फर्जी मिला। इसके बाद आरोपी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। साथ ही परिचालक अखिलेश शर्मा के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया। टीम उसे पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह कार्ड निगम की वैशाली बस डिपो से बनवाया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी पहले भी जानलेवा हमले, मारपीट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें