फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर वार, छह माह में 494 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेंज के चार जिलों में दर्ज की गईं 122 प्राथमिकी, 67 केस में दोषियों को मिली सजा
विज्ञापन

- गैंगस्टर एक्ट में जोन में छह करोड़ और मेरठ में 3.35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ रेंज के चार जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में ऑपरेशन प्रहार चलाकर गैंगस्टरों पर कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी कलानिधि नैथानी का कहना है कि इस वर्ष बीते छह माह में 494 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत 122 प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं और गैंगस्टरों की छह करोड़ से की संपत्ति कुर्क की गई है।
डीआईजी ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई है। गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित की संपत्ति चिहिन्त कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट में भी प्रभावी पैरवी की है। न्यायालय ने 61 केस के दोषियों को सजा सुनाई है। मेरठ जनपद में गैंगस्टर एक्ट में 41 प्राथमिकी दर्ज की गईं। 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर में 57 प्राथमिकी दर्ज कर 220 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बागपत में 16 प्राथमिकी में 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हापुड़ में आठ प्राथमिकी दर्ज कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैंगस्टरों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए मेरठ में 3.35 करोड़, बुलंदशहर में 2.35 करोड़, बागपत में चार लाख रुपये और हापुड़ में 30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई
डीआईजी ने जिले के कप्तानों को निर्देश दिया कि वह समाज विरोधी और साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करें। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, जिला बदर और संपत्ति कुर्क आदि की कार्रवाई की जाए। अपराधियों का समय समय पर सत्यापन किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें