फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर ठगों पर मेरठ रेंज में शिकंजा, पांच दिन में 77 प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 65 आरोपियों को किया गिरफ्तार, संपत्ति की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ रेंज में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दिनों में 435 शिकायतों का निस्तारण किया है। इस दौरान 77 प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 65 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ कई को नोटिस तामील कराए गए।
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने कहा कि मेरठ रेंज में फर्जी कॉल सेंटर, म्यूल अकाउंट, सिम बॉक्स और साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ लगातार छापे की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि साइबर अपराध में संलिप्त लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी संपत्तियां भी कुर्क की जाएंगी। ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर एक्ट के तहत एक साइबर अपराधी की करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम मंगाकर चेक के जरिये निकालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि रेंज के चारों जिलों में कार्रवाई के तहत मेरठ में 75 शिकायतों का निस्तारण कर 26 प्राथमिकी दर्ज की गई। 36 आरोपियों की गिरफ्तारी की। बुलंदशहर में 298 शिकायतों का निस्तारण, 47 एफआईआर और 19 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। बागपत में 24 शिकायतों के सापेक्ष दो केस दर्ज कर नौ लोगों पर कार्रवाई हुई, जबकि हापुड़ में 38 शिकायतों का निस्तारण कर दो एफआईआर दर्ज की गईं और एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें