फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस, खनन, शराब माफिया और गैंगस्टरों पर कसें नकेल : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध समीक्षा गोष्ठी में कलानिधि नैथानी ने त्योहारों पर कानून व्यवस्था सदृढ़ करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए दिए प्रशस्ति पत्र, सीओ शिकारपुर और सदर देहात तलब
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीआईजी मेरठ रेंज के कार्यालय पर बुधवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था सदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस, खनन, शराब माफिया और गैंगस्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अवैध पटाखा बनाने व बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाए। इस अवसर पर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सीओ सिटी बागपत की विवेचना निस्तारण में अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा की। वहीं, सीओ शिकारपुर और सदर देहात से स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य पर लाने के लिए शुरू की गई पहल (जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट), ऑपरेशन कन्विक्शन और मिशन शक्ति जैसे अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाओं, बच्चों से संबंधित और गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, अपराधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करें। कहा कि सभी सीओ आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, नवरात्र, रामनवमी, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करें।सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। गणेश प्रतिमा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। पूर्व में हुए विवादों को चिह्नित कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। इस अवसर पर एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह, एसपी बागपत सूरज कुमार राय और एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौजूद रहे। चारों जिलों के एसपी और सीओ ने ऑनलाइन समीक्षा गोष्ठी में भाग लिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें